Move to Jagran APP

महिलाओं ने संभाला शहीदों के सम्मान का मोर्चा

जागरण संवाददाता, करनाल पानीपत की कुछ समाजसेवी महिलाओं ने भी आगे बढ़ते हुए भारतीय आज

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Apr 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sat, 22 Apr 2017 03:01 AM (IST)
महिलाओं ने संभाला शहीदों के सम्मान का मोर्चा

जागरण संवाददाता, करनाल

loksabha election banner

पानीपत की कुछ समाजसेवी महिलाओं ने भी आगे बढ़ते हुए भारतीय आजादी आंदोलन के शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान का मोर्चा संभाल लिया है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति की पानीपत की कार्यकारिणी घोषित की। इस कार्यकारिणी में केवल पानीपत की समाजसेवी महिलाओं को स्थान दिया गया।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा, राष्ट्रीय संयोजक ज्योत्सना छोक्कर व राष्ट्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र ¨सह दहिया ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। समाजसेविका कंचन सागर को प्रभारी, अनिशा मक्कड़ को अध्यक्ष, सरोज आहूजा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंजू गेरा को महासचिव, सरस्वती पोसवाल व पूनम दत्ता को सचिव, पूजा सक्सेना व सान्या आर्य को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। समिति के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के जागरूकता एवं पद की गरिमा में रहते हुए समिति के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने की शपथ ग्रहण की। नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति पिछले 14 वर्षों से आजादी आंदोलन के शहीदों एंव स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान की जागरुकता के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नसीब ¨सह व शाम लाल कांबोज, सचिव स¨तद्र कुमार व समिति की सदस्य डॉ. कुंजल प्रतिष्ठा उपस्थित रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.