सामूहिक ओंकार यज्ञ आज
तरावड़ी। जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी शक्तिदेव महाराज के सानिध्य
तरावड़ी। जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी शक्तिदेव महाराज के सानिध्य में जय ओंकार यज्ञ समिति की ओर से 25 मार्च को सामूहिक ओंकार महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आत्म कल्याण हेतू ओंकार यज्ञ शनिवार को अनाज मंडी में होगा। इसमें सैकड़ों परिवार अपने-अपने हवण-कुंडों पर बैठकर यज्ञ करेंगे। समिति सदस्य रामेश्वर दयाल शर्मा ने बताया कि ओंकार यज्ञ के पश्चात सामूहिक कन्या पूजन भी किया जाएगा। यज्ञ समारोह में संघ संस्थापक स्वामी शक्तिदेव महाराज विशेष रूप से शिरकत कर प्रवचनों की अमृतवर्षा करेंगे। ओंकार महायज्ञ में शामिल होने से सर्वोच्च शक्ति निराकर परब्रह्म ओंकार भगवान की कृपा प्राप्त होती है। ओंकार मंत्रों से होने वाले यज्ञ में आहुति डालने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से आए श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।