सतपाल ¨सह बने संघ के प्रधान
जागरण संवाददाता, करनाल हरियाणा भवन निर्माण एवं संबद्ध कर्मचारी संघ की शुक्रवार को अटल प
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 03:02 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 03:02 AM (IST)
जागरण संवाददाता, करनाल
हरियाणा भवन निर्माण एवं संबद्ध कर्मचारी संघ की शुक्रवार को अटल पार्क में बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष बलकार ¨सह व संचालन चरणजीत ¨सह ने किया। बैठक में करनाल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सतपाल ¨सह को प्रधान मनोनित किया गया। वहीं सेवा राम को उपाध्यक्ष, जगीर ¨सह को महासचिव, बल¨वद्र को संगठन सचिव, हरिश चंद्र को प्रचार सचिव, रघुबीर दास को उप महासचिव, कश्मीर कुमार को कार्यालय सचिव व अशोक कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अंजू, साहब ¨सह, विजय कुमार व जयमल ¨सह को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया। नवनियुक्त सदस्यों ने अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाने का आश्वासन दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें