Move to Jagran APP

व्यापारियों को बर्बाद करने पर तुली भाजपा : रण¨सह मान

जागरण संवाददाता, करनाल प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रण¨सह मान ने कहा कि भाजपा व्यापारियों को

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 03:01 AM (IST)
व्यापारियों को बर्बाद करने पर तुली भाजपा : रण¨सह मान
व्यापारियों को बर्बाद करने पर तुली भाजपा : रण¨सह मान

जागरण संवाददाता, करनाल

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रण¨सह मान ने कहा कि भाजपा व्यापारियों को बर्बाद करने पर तुली है। कांग्रेस पूर्णत: जीएसटी के विरोध में नहीं है, लेकिन जो प्रारूप कांग्रेस ने बनाए थे उसी के अनुसार ही जीएसटी को लागू किया जाना चाहिए था, लेकिन भाजपा ने जीएसटी की स्लैब में बदलाव कर जनता को अपने खिलाफ कर लिया है। वह शुक्रवार को सेक्टर सात स्थित कांग्रेस नेता अनिल राणा के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर 23 जुलाई को रामलीला भवन में व्यापारी सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा शिरकत करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व विधायक राकेश कांबोज, त्रिलोचन ¨सह, वीरेंद्र लांबड़ा, हरिराम सांबा, रणपाल संधु, गुरबाज ¨सह, अशोक खुराना, कंवल भसीन मौजूद रहे।

रण¨सह मान ने कहा कि भाजपा ने देश व प्रदेश की जनता से जो वायदा किया कि था वह पूरा नहीं किया। सत्ता में आने से पहले भाजपा स्वामीनाथन आयोग लागू करने की बात कर रही थी, लेकिन उनकी सत्ता आई तो वायदा खिलाफी कर रहे हैं। धीरे-धीरे पूरे देश में किसानों का गुस्सा देखने को मिला है। इसी कड़ी में हरियाणा में किसान पंचायतें शुरू हुई। पहली किसान पंचायत कुरुक्षेत्र में हुई। उसके बाद रेवाड़ी, सोनीपत, सिरसा और यमुनानगर में किसान पंचायतें हुई। अब मेवात में होगी। मान ने कहा कि व्यापारी का डेलीगेट पूर्व सीएम हुड्डा से मिला था। उन्होंने बातचीत में कहा कि जीएसटी उनके कारोबार को तबाह करने वाली है। कांग्रेस शासन में साइंस के उपकरणों पर टैक्स 13 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत किया। हमारे मुद्दे को जोर-शोर से उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वह आपको समर्थन देंगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जीएसटी को लेकर आपत्ति यह है कि जो प्रारूप कांग्रेस ने बनाया था उसमें मुख्य बात यह थी कि पांच, 12 व 18 प्रतिशत के स्लैब होंगे। लेकिन भाजपा ने प्रारूप बदलकर 28 प्रतिशत टैक्स कर दिया। 28 प्रतिशत के दायरे में 30 प्रतिशत करोबार है। इससे कई लाख करोड़ की टैक्स वसूली निचले व मध्यम वर्ग से होगी। कांग्रेस के प्रारूप में इसमें अवहेलना करने पर जुर्माने का प्रावधान था, लेकिन भाजपा ने इसे एक से सात साल तक की सजा कर दी गई।

कांग्रेस प्रवक्ता ने इनेलो पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इनेलो मुख्य विपक्षी दल है। लेकिन सदन के अंदर व बाहर इनेलो भाजपा के सहयोगी दल के रूप में काम कर रहा है। इसी कारण जन मुद्दे उठाने की जिम्मेदारी कांग्रेस पर आ गई है। भाजपा एक-एक वर्ग को टारगेट कर रही है। हरियाणा में कांग्रेस सत्ता में आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.