300 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ
जागरण संवाद केंद्र, करनाल
प्रेम नगर स्थित सेवा सदन शिव मंदिर में भारत विकास परिषद की अभिमन्यु शाखा की ओर से आयुर्वेदिक व दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में लगभग 300 मरीजों की जाच की गई और उन्हें निशुल्क दवाइया प्रदान की गई। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. शिवजीत शर्मा व दंत चिकित्सक डॉ. नीतेश चावला ने अपनी सेवाएं प्रदान की। की शुरूआत भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रप्रकाश कथूरिया ने किया। उन्होंने परिषद की ओर से किए जाने वाले कार्यो की सराहना की और कहा कि सभी को सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। संत अमरीक देव ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है। मानव जीवन मानवता की सेवा और प्रभु भक्ति के लिए मिला है। इसका सदुपयोग करते हुए अच्छे कर्म करने चाहिए। अभिमन्यु शाखा के अध्यक्ष रजनीश चोपड़ा ने कैंप में सहयोग करने वाले लोगों का आभार जताया। इस मौके पर परिषद के प्रातीय अध्यक्ष प्रो. जोगिंद्र मदान, प्रातीय कोषाध्यक्ष सुरेद्र सादल, एचजी खुराना, सेवा सदन के प्रधान रमेश मुंजाल सचिव हरीश चुघ, कोषाध्यक्ष रमेश छाबड़ा, प्रकल्प प्रमुख प्रवीन वधावन, सुरेंद्र अग्घी, मोहन ग्रोवर, सतीश मल्होत्रा, सुरिद्र आहूजा, बीआर चोपड़ा, डा. विजय गुप्ता, सुनीता डुडेजा, प्रवीण वधावन, पुष्पिंद्र वधावन, डीएन अरोड़ा, एसएम कुमार, भूपिंद्र पाल सिंह ठाकुर, डीएन गाधी, जवाहरलाल सरदाना, मंजू मगन, कोमल अग्घी, मणिका चोपड़ा, दीपक मगन, राजेश मिगलानी, विक्रम बत्तरा, पवन शर्मा, मंजीत, संदीप पालीवाल व रितेश दीक्षित उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर