'स्वस्थ तन व मन के लिए योग जरूरी'
जागरण संवाद केंद्र, करनाल : उपायुक्त रेनू एस फुलिया ने कहा कि स्वस्थ तन और मन के लिए योग जरूरी है। योग से मनुष्य रोग मुक्त व तनाव रहित रहता है और व्यक्तित्व विकास होता है। कुछ चीजें जिंदगी में सीखनी जरूरी है, योग भी इनमें से एक है लेकिन योग करने के लिए इसका प्रशिक्षण व अभ्यास जरूरी है।
उपायुक्त ने शुक्रवार को जिला जेल में भारत विकास परिषद की करनाल शाखा की ओर से आयोजित योग शिविर में बंदियों को संबोधित किया। योग से संयम मिलता है, और संयम रखना सबके लिए जरूरी है। जो बंदी प्रशिक्षित हो जाते है वह खुद दूसरे बंदियों को प्रतिदिन योग करवाएं।
जेल अधीक्षक शेर सिंह ने डीसी का स्वागत करते हुए बंदियों के लिए दी जा रही सुविधाओं से अवगत कराया। कैदियों ने सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर संस्था की ओर से डॉ. वीके सिंगला, प्रो. वीके बंसल, अशोक महेंद्र, प्रभा देवी, साधना सिंह व डॉ. सरिता ठाकुर मौजूद रहे।
बाक्स
सजा माफी के लिए लिखा जाएगा पत्र
योग शिविर में उपायुक्त के बोलने से पहले कई बंदियों ने मंच पर आकर जेल में अपनी सजा गुजारते हुए जीवन में परिवर्तन को स्वीकार करते हुए अनुभवों को सांझा किया। उन्होंने डीसी को बताया कि जेल के माहौल प्रभावित होकर कसम खाई है कि जेल से बाहर जाकर वे अपना शेष जीवन अच्छे इसान के रूप में व्यतीत करेंगे। यह बात सुनकर उपायुक्त ने उनकी तारीफ की। उन्होंने कैदियों को विश्वास दिलवाया कि उनकी सजा माफी के लिए सरकार को पत्र लिखा जाएगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर