गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करवाने के लिए निकाली प्रचार फेरी
करनाल : बाबा जय गुरुदेव संगत करनाल व युवा संगत हरियाणा ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करवाने के लिए
By Edited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 10:21 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 10:21 PM (IST)
करनाल : बाबा जय गुरुदेव संगत करनाल व युवा संगत हरियाणा ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करवाने के लिए प्रचार फेरी निकाली। संत उमाकांत ने लोगों से अपील की कि वह गाय के सम्मान के लिए एकजुट होकर मुहिम छेड़ें। उन्होंने कहा कि किसी भी पशु व पक्षी को मारकर खाने की इजाजत इंसान को नहीं है। इसलिए आदमी को शाकाहारी रहना चाहिए। आज समाज में बढ़ रहे अपराधों का कारण गोहत्या भी है। विश्व शांति के लिए इसे रोकना होगा। इसलिए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए। प्रचार फेरी सेक्टर नौ, आठ, सात, छह से मेरठ चौक, मीरा घाटी से होती हुई हांसी चौक, प्रेम नगर, राम नगर, बस अड्डा, घंटाघर चौक के बाद मॉडल टाउन से होती हुई वापस सेक्टर नौ में समाप्त हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें