Move to Jagran APP

बरसात से मिली राहत, खिले किसानों के चेहरे

जागरण संवाददाता, कैथल : बृहस्पतिवार को हुई बरसात से जहां लोगों को गर्मी व उमस से राहत ि

By Edited By: Published: Fri, 29 Jul 2016 01:15 AM (IST)Updated: Fri, 29 Jul 2016 01:15 AM (IST)
बरसात से मिली राहत, खिले किसानों के चेहरे

जागरण संवाददाता, कैथल : बृहस्पतिवार को हुई बरसात से जहां लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे। बरसात के बाद मौसम सुहावना हो गया। ठंडी हवा चली। लोगों ने मौसम का जमकर आनंद उठाया। शहर के पार्कों में शाम के समय रौनक दिखाई दी। चिल्ड्रन पार्क, जवाहर लाल नेहरू पार्क, देवी लाल पार्क, हनुमान वाटिका पार्क में लोग टहलते नजर आए।

loksabha election banner

चौधरी चरण ¨सह कृषि विज्ञान केंद्र कौल के विज्ञानी डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि कई दिनों बाद अच्छी बरसात हुई है। इससे धान सहित हरे चारे व सब्जियों की फसल को फायदा है। जिले में 10.2 एमएम बरसात दर्ज की गई। इससे तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 32.0 दर्ज किया गया है। मौसम को देखते हुए अगले 24 घंटों में अच्छी बरसात होने की संभावना है।

पिछले दो-तीन दिनों से बरसात न होने के कारण काफी परेशानी लोगों को हो रही थी। तेज धूप, गर्मी व उमस से लोग बेहाल थे। रात के समय बिजली कट के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही थी। बृहस्पतिवार को मौसम में हुए बदलाव के बाद लोगों को राहत मिली। दोपहर के समय आसमान में काले बादल छा गए। कुछ समय बाद बरसात होने से लोगों के चेहरे खिल उठे। करीब 15 मिनट तक अच्छी बरसात हुई। बरसात होने के बाद किसानों ने भी राहत की सांस ली। किसान रामकुमार, सोहन लाल व करता राम ने बताया कि इस समय खेतों में खड़ी धान की फसल को बरसात की जरूरत है। बरसात न होने के कारण पौधे प्रभावित हो रहे हैं। वहीं हरे चारे व सब्जियों की फसल भी बिना बरसात के सूख रही है। लोगों द्वारा लगाए गए पेड़-पौधों को भी बरसात के पानी की जरूरत है। आज हुई बरसात से काफी फायदा हुआ है। इससे मुरझाए पौधों में जान आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.