अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान
संवाद सहयोगी, ढांड: भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना ने कहा कि जो देश व कौम महापुरुषों की प
संवाद सहयोगी, ढांड: भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना ने कहा कि जो देश व कौम महापुरुषों की पूजा और याद करती है वो हमेशा तरक्की की राह पर चलते है। हमें भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जैसे महापुरुष के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। वे गांव चूहड़माजरा में डॉ. अंबेडकर जन कल्याण ट्रस्ट एवं सरपंच सतपाल फौजी द्वारा आयोजित बाबा साहेब की पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
साथ पहुंचे भाजपा नेता राव सुरेंद्र ¨सह ने कहा कि संविधान देश की जीवन रेखा होती है, जिसके बल पर पूरा देश चलता है। आज के दिन हम भारत जैसे महान देश के संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर को नमन करते हैं।
रणधीर गोलन ने कहा कि बाबा साहेब का महा परिनिर्वाण दिवस 36 बिरादरी के लोगों को इकट्ठे होकर एक साथ मनाना चाहिए। देश भक्तों की आवाज को डॉ.अंबेडकर जैसे महान नेताओं ने कभी दबने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी या संगठन के विचार और संस्कार अच्छे होंगे वही महान पुरुषों को याद करते है। अच्छे संस्कार और विचार भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं में ही विद्यमान है जो कि आज के दिन बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जैसे महान संविधान निर्माता एवं समाज सुधारक को आज याद करते है।
इसके अलावा गांव चंदलाना, ढांड, पबनावा, सलेमपुर महदूद में भी रणधीर गोलन की अध्यक्षता में भीम राव अम्बेडर की पुन्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर सरपंच सतपाल फौजी, ढांड मंडल अध्यक्ष ईश्म ¨सह, उपाध्यक्ष राजेंद्र कौल,राजेंद्र शर्मा सिरसल, जिले ¨सह चूहड़माजरा ने भी अपने विचार रखे।