होशियार सिंह बने अध्यापक संघ के प्रधान
राजौंद, संस : हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ की ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव बृहस्पतिवार को राजकीय विद्यालय में हुआ। संघ का यह ब्लाक स्तरीय चुनाव सर्वसम्मति से संघ के जिला प्रधान बलजीत सिंह व सचिव जयप्रकाश शास्त्री की देखरेख में हुआ। संघ के ब्लाक स्तरीय चुनाव में हिन्दी अध्यापक होशियार सिंह को राजौंद ब्लाक का प्रधान चुना गया। इसी प्रकार शिव कुमार सौगरी गुलियाना को कार्यकारिणी का सचिव, दलबीर सिंह को कोषाध्यक्ष, रमेश शास्त्री कोटड़ा को उपप्रधान व बलजीत सिंह को संगठन सचिव नियुक्ति किया गया। जिला प्रधान बलजीत सिंह ने बताया कि राजौंद ब्लाक के पाच अध्यापकों को जिला प्रतिनिधि मंडल में शामिल किया गया है। जिनमें रणवीर राणा राजौं, अशोक कुमार तारगढ़, पहलवान सिंह किठाना, रमेश जाखौली व संदीप सौंगल शामिल है।
उपस्थित अध्यापकों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान व सचिव जयप्रकाश शास्त्री ने कहा कि शिक्षा के ढाचे को सुदृढ़ बनाने के लिए अध्यापकों को और अधिक मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर के साथ ही अध्यापकों को स्तर बढ़ता है इसलिए हर अध्यापक का कर्त्तव्य बनता है कि वे बच्चों को गुणात्मक शिक्षा दें। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि वे छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक ज्ञान व अच्छे संस्कार भी दें, क्योंकि अच्छे संस्कार व सामाजिक ज्ञान भी मनुष्य को महान बनाता है। उन्होंने कहा कि वे संघ के साथ मिलकर अध्यापकों के अधिकारों की लड़ाई भी लड़ेगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर