Move to Jagran APP

बर्फानी शोभायात्रा का किया नगरवासियों ने अभिनंदन

संवाद सहयोगी, कलायत : बर्फानी मंडल की शोभायात्रा का पग-पग पर भव्य अभिनंदन हुआ। सर्वप्रथम यात्रा का प

By Edited By: Published: Mon, 27 Jun 2016 07:12 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 07:12 PM (IST)
बर्फानी शोभायात्रा का किया 
नगरवासियों ने अभिनंदन

संवाद सहयोगी, कलायत : बर्फानी मंडल की शोभायात्रा का पग-पग पर भव्य अभिनंदन हुआ। सर्वप्रथम यात्रा का प्राचीन श्री कपिल मुनि मंदिर में पुजारी वेदप्रकाश गौतम, कृष्ण गौतम की रहनुमाई में स्थानीय इकाई पदाधिकारियों ने स्वागत किया। शोभा यात्रा कपिल मुनि मंदिर से रेलवे रोड होती हुई अनाज मंडी में पहुंची। करीब 3 किलोमीटर के इस मार्ग पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। आम लोगों के सिर पर भी इसका जादू खूब चढ़कर बोला।

loksabha election banner

बैंड बाजे के साथ चल रही यात्रा की अगुवाई बर्फानी सेवा मंडल कलायत इकाई के प्रधान भगवान दास बंसल ने की। बंसल और मोहन राणा बात्ता ने बताया कि नगर आयोजन के उपरांत यात्रा को चंदन बाडी के लिये रवाना कर दिया गया। कलायत से पूर्व शोभा यात्रा का गांव बात्ता में भी स्वागत किया गया। उनकी यूनिट द्वारा श्रद्धालुओं से जो दान के रूप में सामान या पैसा लिया जाता है, वह पूरा सामान आज चंदनबाडी के लिये रवाना कर दिया गया। संस्था के केंद्रीय प्रधान सुमन, सतनारायण व सुंदरलाल ने बताया कि उनकी संस्था प्रति वर्ष चंदनबाडी व बालटाल में दोनो स्थानों पर निर्बाध रूप से भंडारे का आयोजन करती है। उनकी संस्था का यह 22वां भंडारा है। अखंड भंडारा 2 जुलाई से शुरू होगा जो 2 अगस्त तक जारी रहेगा। यदि यात्रा पूरी हुई तो भंडारा 18 अगस्त तक भी जारी रह सकता है।

साहित्यकार निशीकांत शर्मा, अनिल गर्ग, मनोज नैन, सुरेश वर्मा, वीरेंद्र सिहाग, अशोक ¨सगला, दीपक ¨सगला, सुरेंद्र शर्मा, राजीव शर्मा, मन्नू कपूर, विजेंद्र पटवारी, विनोद गोयल, राजेश मुंडा और दूसरे पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। ये मानव जीवन को समरसता और सद्गुणों का पाठ पढ़ाते हैं। इसलिए आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना को बनाए रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन जरूरी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.