गर्मी का प्रकोप से लोग रहे बेहाल
जागरण संवाददाता, कैथल : कुछ दिन की राहत के बाद गर्मी ने एक बार फिर अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है।
जागरण संवाददाता, कैथल : कुछ दिन की राहत के बाद गर्मी ने एक बार फिर अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को गर्मी तो बढ़ी ही, लू ने भी लोगों को खूब झुलसाया।
लोगों को गर्मी से बचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पंखे भी गर्म हवाएं देने लगे हैं तो कूलर भी फेल पड़ने लगे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिन गर्मी फिर से लोगों को परेशान करेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान फिर 41 डिग्री सेल्सियस को पार गया, वहीं रात का तापमान भी बढ़कर 25 डिग्री तक पहुंच गया है। रातें गर्म होने के कारण सुबह धूप भी तेज होने लगी है। हवा में नमी सूखती जा रही है और वायु दाब बढ़ने से उमस भी महसूस होने लगी है। शुक्रवार को 5.2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चली। गर्मी का मौसम पूरे यौवन पर पहुंच चुका है। तेज व गर्म हवाओं के कारण हर कोई बेहाल हो रहा है। इसका असर पशुओं पर भी बराबर पड़ रहा है। पशु पालकों ने बताया कि गर्म हवाओं के कारण दुधारू पशुओं के दूध में काफी असर पड़ा रहा है। दूध की मात्रा दिन प्रतिदिन घट रही है। दूध कम होने के कारण दूध विक्रेताओं ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। जो दूध पहले 35-40 रुपये प्रति किलो बिकता था वह अब 45 से 50 रुपये किलो तक बिक रहा है। दूध की क्वालिटी पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग के विशेषज्ञ श्याम ¨सह चौहान का कहना है कि आने वाले 24 घंटे तापमान और बढ़ेगा। धूल भरी आंधी चलने की उम्मीद है। गर्मी ज्यादा होगी।