महिला पुलिस थाने में तीसरे दिन भी दर्ज नहीं हुई केस
जागरण संवाददाता, कैथल : महिला थाने को खुले तीन दिन बीत चुके है, लेकिन अब तक यहां पर कोई केस दर्ज न
जागरण संवाददाता, कैथल :
महिला थाने को खुले तीन दिन बीत चुके है, लेकिन अब तक यहां पर कोई केस दर्ज नही हो पाया है। हालांकि अब तक महिला उत्पीड़न की छोटी-छोटी 12 शिकायतें थाने में आ चुकी है। जिनमें से कई शिकायतों पर समझौता हो चुका है। जबकि कुछ शिकायतों में बातचीत के लिए दोनो पक्षों को बुलाया गया है। दोनो पक्षों के थाने में आने के बाद पुलिस तय करेंगी की मामले में शिकायत दर्ज होगी या नही। पुलिस का प्रयास आपसी प्रेम प्यार को बनाए रखना है।
तीसरे दिन आई तीन शिकायत
महिला थाना खुलने के बाद तीसरे दिन यहां पर तीन शिकायतें आई। तीनों शिकायतें परिवारिक झगडे़ की थी। जिनमें से पुलिस ने एक शिकायत का मौके पर ही निपटान हो गया। शिकायत को लेकर शहर की ही एक महिला पुलिस के पास आई थी। लेकिन पुलिस ने दोनो पक्षों को थाने में बुलाया और दोनो को समझाकर मौके पर ही उसका निपटारा कर दिया। पुलिस कार्रवाई से शिकायतकर्ता महिला भी संतुष्ट नजर आई। जबकि दो शिकायतों पर विचार किया जा रहा है। ये भी घरेलू विवाद को लेकर है। इसके लिए भी दोनो पक्षों को थाने में बुलाया जाएगा।
तीन दिन में बारह शिकायतें
महिला थाने को खुले अभी तीन दिन ही बीत है लेकिन महिलाएं अपने हकों व थाने की मह्ता को लेकर जागरूक दिख रही है। तीन दिन में थाने में बारह शिकायतें आ चुकी है। पहले दिन तीन, दूसरे दिन छह व तीसरे दिन तीन शिकायतें आई। लेकिन इनमें से कोई भी शिकायत ऐसी नही थी जिनमें तुरंत केस दर्ज करने की आवश्यकता पडे़। पांच से ज्यादा शिकायतों में समझौता हो चुका है।
महिला पुलिस कर्मियों में उत्साह
महिला थाना खुलने के बाद यहां कार्यरत महिला पुलिस स्टाफ में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। थाने की पुलिस टीम कड़ी मेहनत से कार्य कर रही है। जिस प्रकार थाने में आने वाली शिकायतों को सुना जाता है और उस पर कार्रवाई होती है। उससे शिकायतकर्ता भी संतुष्ट है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजवंती, इएसआइ रेखा, एएसआइ नीतू ने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलवाना उनकी प्राथमिकता है। थाने में जो भी शिकायतें आएगी उन तुरंत कार्रवाई होगी और गहन जांच की जाएगी। शहर में महिलाएं स्वंय को सुरक्षित महसूस करे इसके लिए महिला पुलिस शहर में गश्त कर रही है।
अब तक नहीं दर्ज
हुई कोई शिकायत
महिला थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर राजवंती ने कहा कि तीसरे दिन तीन शिकायतें आई है। जिनमें से एक पर समझौता हो गया है। महिलाओं को न्याय, सुरक्षा व सम्मान दिलवाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। महिलाओं पर किसी प्रकार का अत्याचार व अन्याय सहन नही होगा।