जन्माष्टमी पर्व पर सजने लगे मंदिर व बाजार
संवाद सहयोगी, राजौंद : जन्माष्टमी का पर्व की तैयारिया शुरू हो गई है। पांच सितंबर को जन्माष्टमी का त्
संवाद सहयोगी, राजौंद : जन्माष्टमी का पर्व की तैयारिया शुरू हो गई है। पांच सितंबर को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाएगा। दुर्गा मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी पांच सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। दुर्गा मंदिर कमेटी के कार्यकारी प्रधान देवेंद्र भनोट ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारिया चल रही है। मंदिर में जन्माष्टमी के दिन झूला डालकर रात को श्री कृष्ण जन्म के उपलक्ष्य में आचार्य पंडित राम भगत हरित द्वारा अपनी मधुर वाणी से कृष्ण भजनों का गुणगान किया जाएगा। आचार्य पंडित राम भगत हरित ने बताया कि पांच सितंबर की रात को शुभ मुहूर्त है, और भगवान कृष्ण का जन्म अष्टमी की रात्रि में हुआ था ओर पांच सितंबर को अष्टमी है, ओर इसीलिए अब की बार कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सभी जगह इसी दिन मनाया जाएगा। उन्होने सभी श्रद्धालुओ को बताया कि भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर उपवास रखने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।