राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छाए कैथल के खिलाड़ी
जागरण संवाददाता, कैथल : राजीव गांधी खेल अभियान के तहत 16 से 18 दिसंबर तक रोहतक व हिसार में आयोजित ह
जागरण संवाददाता, कैथल : राजीव गांधी खेल अभियान के तहत 16 से 18 दिसंबर तक रोहतक व हिसार में आयोजित हुई प्रतियोगिता में कैथल के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर खेल विभाग का नाम रोशन किया है।
जिला बॉक्सिंग खेल प्रशिक्षक गुरमीत सिंह ने बताया कि महिला खेल कूद प्रतियोगिता हिसार व पुरुष खेलकूद प्रतियोगिता रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में राहुल ढांडा, सचिन, प्रवीण, विकास ने रजत पदक, यश्वर्द्वन फौजी, मिलन, नितिन ने कांस्य पदक प्राप्त किया। महिलाओं में नेहा ने स्वर्ण पदक, ममता हरसौला, पूनम हरसौला ने कांस्य पदक जीता। पदक विजेता खिलाडि़यों को जिला खेल अधिकारी सुधीर बेदी ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बाक्सरों ने अच्छा प्रदर्शन कर खेल विभाग व अभिभावकों का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपना प्रदर्शन जारी रखे। विभाग द्वारा खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रहे ही है। पदक विजेता खिलाड़ियों को जिला बॉक्सिंग संग के अध्यक्ष जोगीराम, उप प्रधान राधा कृष्ण, राजेंद्र सिंह, विक्रम ढुल, अशोक गोयत, कर्ण सिंह पाई ने बधाई दी।