यूरिया की किल्लत जल्द होगी खत्म : मोरे
संस, सीवन : भाजपा सीवन मंडल के पूर्व अध्यक्ष बाल कृष्ण मोरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के रा
संस, सीवन : भाजपा सीवन मंडल के पूर्व अध्यक्ष बाल कृष्ण मोरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के राज में सिर्फ छह माह में ही भारत की इज्जात विदेशों में बढ़ गई है। जबकि काग्रेस के राज में कोई भी विकास कार्य नहीं हुए बल्कि घोटालों से देश बदनाम हुआ।
प्रधानमंत्री मोदी भारत को अपने छह माह के शासन में ही काफी ऊंचाइयों पर ले गए है। अब आम आदमी राहत महसूस कर रहा है। महगाई पहले की अपेक्षा बहुत कम हो गई है। काग्रेस के राज में आम आदमी के लिए दो वक्त की रोटी खाना काफी कठिन कार्य हो गया था। उन्होंने कहा कि केंद्र सहित जहां भी भाजपा की सरकार है वहा की जनता काफी खुश है। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कुशल नेतृत्व में काफी हद तक सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार पर काबू पा लिया गया है अब सरकारी कर्मचारी जनता के काम जल्दी व सही समय पर कर रहे है। मात्र दो माह के समय में ही मुख्यमंत्री ने हरियाणा को एक नई दिशा प्रदान कर दी है। यूरिया खाद की कमी को लेकर उन्होंने कहा कि काफी हद तक इस समस्या पर काबू पा लिया गया है व दो दिनों के अंदर यूरिया का एक और रैक जल्द ही शहर में पहुच जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी दुकानदार ने यूरिया खाद का स्टाक किया हुआ है तो इसकी सूचना प्रशासन को दे। उस पर कार्रवाई होगी। इस अवसर पर सतीश गोयल, दर्शन लाल मेहरा,दीपक राणा, कालू राणा, महेश मदान मौजूद थे।