हरियाणा की कबड्डी टीम ने जीता कांस्य पदक
संवाद सहयोगी, सीवन : वन विभाग हरियाणा की कबड्डी टीम ने गोवा में आयोजित 21वीं ऑल इडिया फोरेस्ट मीट मे
संवाद सहयोगी, सीवन : वन विभाग हरियाणा की कबड्डी टीम ने गोवा में आयोजित 21वीं ऑल इडिया फोरेस्ट मीट में कास्य पदक प्राप्त किया। उपरोक्त जानकारी देते हुए टीम के कप्तान कर्ण सिंह मलिक ने बताया कि यह प्रतियोगिता गोवा में आयोजित की गई थी, जिसमें हरियाणा प्रदेश की टीम ने भी भाग लिया था। प्रदेश की टीम ने कास्य पदक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। कर्ण सिंह मलिक कबड्डी टीम के कप्तान है और वन मण्डल कैथल में कार्यरत है। इस उपलब्धि पर कप्तान कर्ण सिंह मलिक व सोहन लाल का कैथल में पहुचने पर जोरदार स्वागत किया गया। वन मण्डल अधिकारी राम कुमार जागड़ा व वन राजिक अधिकारी अनिल श्योराण व अन्य अधिकारियों ने उन्हे इस जीत पर बधाई दी। जागड़ा ने कहा कि इस उपलब्धि पर उन्हे बहुत खुशी है। उन्हे उम्मीद है कि भविष्य में भी टीम खेलों में भाग लेगी और इससे भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।