श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
संवाद सहयोगी, सीवन : श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा दो दिसम्बर को होने वाली श्री गीता जयंती के उप
संवाद सहयोगी, सीवन : श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा दो दिसम्बर को होने वाली श्री गीता जयंती के उपलक्ष्य में भव्य भजन संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार की भजन संध्या श्री कृष्ण कृपा युवा मंडल द्वारा श्री कृष्ण कृपा सेवा आश्रम में करवाई गई। सबसे पहले गणेश वंदना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा गीता जी के 12वें अध्याय का पाठ किया गया। भजन गायकों केवल कृष्ण मिढ्डा, धीरज गंभीर, सोनू मुंजाल व मोनू चावला के गाए भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रधान सुरेश सरदाना राजू, सुरेद्र सरदाना, कृष्ण कुमार वधवा, युवा पंजाबी सभा के प्रधान सुधीर मिढ्डा, शटी आहूजा, हरदीप नागपाल, सुरेश वधवा, पवन चुघ, राकेश गर्ग, रामकुमार नंदू, राजीव मिढ्डा, ममता सरदाना, काता गंभीर, प्रेम लता, अंजना मिढ्डा, रजनी नागपाल व गीतू आहूजा आदि उपस्थित थे।