मौत के बाद किया शरीर दान, लखनऊ से पहुंची टीम
संवाद सूत्र, उचाना : राजेंद्रा कालोनी में रहने वाली सोना देवी इंसा के निधन के बाद सोना देवी क
संवाद सूत्र, उचाना : राजेंद्रा कालोनी में रहने वाली सोना देवी इंसा के निधन के बाद सोना देवी की अंतिम इच्छा के अनुसार परिवार के लोगों ने उनके शरीर को दान किया। यूपी के लखनऊ के जीसीपीजी मेडिकल कॉलेज से टीम राजेंद्रा कालोनी पहुंची। मृतका के बेटे पवन इंसा, शीशपाल इंसा ने बताया कि उनकी मां सोना देवी ने नेत्रदान के लिए फार्म भरा हुआ था। कई महीने पहले मां ने मौत के बाद शरीर दान की इच्छा जाहिर की थी। सोमवार को अल सुबह तीन बजे के करीब उनका निधन हो गया। वो कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। मां की शरीर दान की इच्छा के अनुसार डेरा सच्चा सौदा सिरसा में शरीर दान की इच्छा पूरी करने के लिए सूचना दी। डेरा सच्चा सौदा सिरसा के माध्यम से शरीर दान के लिए लखनऊ के जीसीपीजी मेडिकल कॉलेज से टीम उनके घर पहुंची। मौत के बाद शरीर को दान करने का यह पहला मामला उचाना में है।