विदेशों में गए लोग कर रहे सर छोटूराम को याद : बीरेंद्र ¨सह
संवाद सूत्र, उचाना : हरियाणा इन यूके एसोसिएशन द्वारा लंदन में सर छोटूराम के योगदान पर अंतर
संवाद सूत्र, उचाना : हरियाणा इन यूके एसोसिएशन द्वारा लंदन में सर छोटूराम के योगदान पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय इस्पात मंत्री एवं सर छोटूराम के नाती बीरेंद्र ¨सह, विधायक प्रेमलता ने हिस्सा लिया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सर छोटूराम की सोच का परिणाम है कि हरियाणा प्रदेश से लंदन (इग्लैंड) गए सैकड़ों लोग वहां पर भी सर छोटूराम को याद कर रहे हैं। आज देश में हरियाणा एक प्रगतिशाली प्रदेश है। प्रदेश की 50वीं वर्षगांठ का शुभारंभ लंदन से कर रहे है।
विधायक प्रेमलता ने कहा कमेरे वर्ग, किसान, मजदूर के हितों को लेकर हमेशा सर छोटूराम ने संघर्ष किया। विदेश में उन नाम से संस्था बना कर उनके नाम को विदेशों में भी याद किया जा रहा है। प्रोफेसर ईश्वर ¨सह श्योकंद ने सर छोटूराम के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। हरियाणवी कलाकार महाबीर गुड्डू ने हरियाणवी गीतों के माध्यम से सर छोटू राम के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जीएस बाली, गीतू, जगदीप शर्मा, र¨वद्र श्योकंद, कुलदीप ¨सह, सज्जन देशवाल, नीलम मौजूद रहे।