इनेलो रैली ने तोड़े अपने ही पिछले सभी रिकार्ड : कलीराम
जागरण संवाददाता, जींद : इनेलो के जिला प्रधान कलीराम पटवारी ने कहा कि करनाल में रविवार क
जागरण संवाददाता, जींद : इनेलो के जिला प्रधान कलीराम पटवारी ने कहा कि करनाल में रविवार को हुई इनेलो की सद्भावना व सम्मान दिवस रैली ने अपने ही पिछले रिकार्ड तोड़े हैं। इनेलो की रैलियों का रिकार्ड आज तक किसी भी पार्टी की रैली ने नहीं तोड़े। लाखों की भीड़ ने स्व. चौधरी देवीलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। पटवारी ने रैली में भाग लेने वाले लोगों का आभार प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि इनेलो की रैली में उम्मीद से ज्यादा भीड़ आई। सभी लोगों ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला। यहां के लोगों की हाजिरी सभी जिलों से ज्यादा थी क्योंकि जींद को ताऊ देवीलाल ने अपनी राजनैतिक राजधानी माना था। यहीं से उन्होंने आंदोलन की शुरुआत की थी। जींद के लोगों से चौ. देवीलाल का भावनात्मक रिश्ता भी था।