हुडा ग्राउंड में होगी कर्मचारियों की आक्रोश रैली
जागरण संवाददाता, जींद : वेतन विसंगतियों को दूर करने, कच्चे कर्मचारी को पक्का करने की मां
By Edited By: Published: Tue, 06 Dec 2016 11:18 PM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2016 11:18 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद : वेतन विसंगतियों को दूर करने, कच्चे कर्मचारी को पक्का करने की मांग व अन्य मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ की आक्रोश रैली 11 दिसंबर को जींद के हुडा ग्राउंड में होगी। रैली की सफलता के लिए कर्मचारी नेताओं ने पूरा जोर लगा रखा है। मंगलवार को कर्मचारी नेताओं ने दफ्तरों में जाकर कर्मचारियों से रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें