15 की जगह 5 किग्रा दाल दे रहा डिपो होल्डर
संवाद सूत्र, जुलाना : राशन नहीं मिलने पर दर्जनों महिलाएं डीसी विनय ¨सह के दरबार में पहुंची। उन्होंने
संवाद सूत्र, जुलाना : राशन नहीं मिलने पर दर्जनों महिलाएं डीसी विनय ¨सह के दरबार में पहुंची। उन्होंने डिपो होल्डर पर अनियमतताएं बरतने का आरोप जड़ते हुए कहा कि उसने पिछले कई माह का राशन नहीं दिया है। कुछ लोगों को 15 की जगह 5 किग्रा दाल दी गई है। इससे पहले माह की साढ़े सात किग्रा दाल, तेल व गेहूं भी हजम कर गया।
शुक्रवार को डीसी से मिलने पहुंचीं गीता, नीलम, सुमित्रा, रीना, निर्मला, अंगूरी आदि ने कहा कि अधिकारी से गुहार लगाने के बाद भी आज तक उन्हें उनके हिस्से का राशन नहीं मिला है। अंगूरी ने कहा कि डिपो होल्डर 15 की जगह पांच किलो दाल दे रहा था, हमने लेने से मना कर दिया तो उसने अभद्र व्यवहार किया। रामनिवास ने कहा कि मई व जून का राशन उन्हें नहीं मिला है। ईश्वर ने कहा कि उसकी पिछले तीन माह की दाल बकाया है, जब वह लेने गया तो डिपो होल्डर ने मना कर दिया। महिलाओं ने कहा कि डिपो होल्डर उन्हें राशन देने के बजाय बेच देता है। डीसी ने उन्हें कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
बंद की सप्लाई
अनियमतताएं पाए जाने पर डिपो होल्डर रोहताश की सप्लाई बंद कर दी गई है। अब कार्डधारक अपना राशन भूपेंद्र डिपो होल्डर से ले सकते हैं। सभी को पूरा राशन दिया जाएगा।
-कश्मीर ¨सह, फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर, जुलाना।