सोमबीर बने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
जींद : पिछले दिनों घोषित हुई इनसो की प्रदेश कार्यकारिणी में हैबतपुर गांव के सोमबीर सिहाग को प्रदेश क
जींद : पिछले दिनों घोषित हुई इनसो की प्रदेश कार्यकारिणी में हैबतपुर गांव के सोमबीर सिहाग को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। राजकीय महाविद्यालय में पहुंचने पर इनसो कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और लड्डू बांटे गए। इस अवसर पर इनसो जिलाध्यक्ष अनुराग खटकड़, विकास सिहाग, आशीष शर्मा, सचिन, अमित काकड़ोद, अजय, सोनू मौजूद थे।
खेल नर्सरी के लिए मांगे आवेदन
जींद : खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा शिक्षण संस्थाओं से स्वर्ण जयंती खेल नर्सरियां स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। कोई भी सरकारी या गैर सरकारी इच्छुक पात्र शिक्षण संस्था आगामी 15 जुलाई तक आवेदन जमा करवा सकती है। यह जानकारी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जुग¨मद्र श्योकंद ने बताया कि सरकार प्रदेश में 210 स्वर्ण जयंती खेल नर्सरियां स्थापित करवाने का निर्णय लिया गया है।
स्काउट कैंप लगाया
जींद : राजकीय उच्च विद्यालय दरियावाला में स्काउट एवं गाइड का प्रवेश प्रथम, द्वितीय सोपान कैंप का आयोजन हुआ। कैंप की अध्यक्षता मुख्याध्यापक बिजेंद्र ग्रोवर ने की। कैंप में स्काउट मास्टर सुभाष रंगा, सुरेंद्र सरोहा ने स्काउट्स व गाइड्स को नियम, झंडा गीत, प्रार्थना, पेट्रोल बनाना, गांठों आदि के बारे में बताया। मुख्याध्यापक बिजेंद्र ग्रोवर ने स्काउट मास्टर सुरेंद्र सरोहा की शिमला कैंप से लौटने उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। स्काउट मास्टर सुरेंद्र ने नए स्काउट्स का प्रवेश दिलवाया।