Move to Jagran APP

28 साल बाद सर्वसम्मति से चुना नपा प्रधान

संवाद सूत्र, उचाना : नगर पालिका में 28 साल बाद सर्वसम्मति से वार्ड 6 की पार्षद वीना देवी को प्रधान व

By Edited By: Published: Fri, 24 Jun 2016 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2016 01:01 AM (IST)
28 साल बाद सर्वसम्मति से चुना नपा प्रधान

संवाद सूत्र, उचाना : नगर पालिका में 28 साल बाद सर्वसम्मति से वार्ड 6 की पार्षद वीना देवी को प्रधान व वार्ड 1 के पार्षद रणधीर को उप प्रधान चुना गया। चुनाव से पहले एसडीएम नरवाना बीर ¨सह द्वारा शपथ दिलाई गई। शपथ दिलाने के बाद प्रधान, उप प्रधान पद को लेकर कार्रवाई शुरू हो गई।

loksabha election banner

सभी पार्षदों द्वारा केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र ¨सह व भाजपा विधायक प्रेमलता में विश्वास होने के कारण यहां पर प्रधान, उप प्रधान पद को लेकर चुनाव नहीं हुआ। प्रधान के लिए वीना देवी और उपप्रधान पद के लिए रणधीर ¨सह ने फार्म भरा। कोई अन्य फार्म नहीं आने से दोनों उम्मीदवारों को चुन लिया गया। विधायक प्रेमलता 11 बजे तहसील कार्यालय पहुंची। विधायक की गाड़ी के पीछे बस से सभी 13 पार्षद पहुंचे।

13 में से दस महिला पार्षद

नगर पालिका के लिए चुने गए 13 पार्षदों में से दस महिला हैं। अंदर जाते समय पार्षदों के मोबाइल फोन बाहर ही रखवा लिए गए। चुनाव परिणाम आने के बाद प्रधान, उप प्रधान बनने वाले के समर्थकों ने ढोल, डीजे, रंग, गुलाल उड़ा कर जश्न मनाया। दोनों विजेताओं ने काफिले के साथ शहर में विजयी जुलूस निकाला।

विधायक के प्रयास लाए रंग

1987 में पंडित रामकुमार शर्मा सर्वसम्मति से प्रधान चुने गए थे। इसके बाद से प्रधान पद के चुनाव को लेकर वो¨टग होती रही। इस बार सभी पार्षदों ने विधायक प्रेमलता, केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र ¨सह के पास पहुंच कर अपनी आस्था जताई थी। इसके बाद विधायक प्रेमलता के प्रयासों से दोनों पदों के लिए सर्वसम्मति से चुनाव कराने पर सहमति बनी। विधायक की डूमरखां कलां कोठी से सभी पार्षद बस में सवार होकर तहसील कार्यालय पहुंचे।

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

चुनाव के चलते भारी संख्या में पुलिस बल तहसील कार्यालय में तैनात रहा। डीएसपी कुलवंत बिश्नोई पुलिस बल के साथ चुनाव स्थान पर रहे। चुनाव के समय किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। प्रधान, उप प्रधान पद के उम्मीदवारों के समर्थक तहसील कार्यालय के बाहर डटे रहे।

मिलकर बनाएं विकास कराने की योजना

विधायक प्रेमलता ने कहा कि जिस तरह से सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से प्रधान, उपप्रधान को चुना है, उस तरह से वो मिलकर शहर के विकास को लेकर योजनाएं बनाएं ताकि शहर के जो कार्य रुके हुए हैं। विकास को लेकर धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सफाई, गंदे पानी की निकासी सहित अन्य को लेकर विशेष ध्यान दें।

सभी को साथ लेकर चलेंगे

प्रधान वीना देवी, उप प्रधान रणधीर ¨सह ने कहा कि विधायक प्रेमलता के साथ-साथ जिस विश्वास से सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से उन्हें चुनने का काम किया है, वे उस पर खरा उतरेंगे। सभी वार्डो में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएंगे। सबसे पहले सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।

इस मौके पर विद्या सागर, कमलेश, विकास, रेखा रानी, सोनिया, रेखा, शशि, नीलम, गुरमीत, मुकेश, राजेश कुमारी मौजूद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.