Move to Jagran APP

जींद को मिलेगा पिछड़े जिले का दर्जा : सीएम

जागरण संवाददाता, जींद : प्रदेश में राजनीतिक भ्रष्टाचार को अब किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएग

By Edited By: Published: Mon, 23 May 2016 05:47 PM (IST)Updated: Mon, 23 May 2016 05:47 PM (IST)
जींद को मिलेगा पिछड़े जिले का दर्जा : सीएम

जागरण संवाददाता, जींद : प्रदेश में राजनीतिक भ्रष्टाचार को अब किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व की सरकारों में हुए राजनीतिक भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर कानून की चौखट तक लाया जाएगा, फिर चाहे भ्रष्टाचार का कद कितना ही छोड़ा या बड़ा क्यों न हो। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें अपने किए की सजा अवश्य मिलेगी। प्रदेश में जींद व मेवात ही सबसे पिछड़े जिले हैं। हमारी सरकार जींद को पिछड़ा जिला घोषित करेगी। जींद-रोहतक फोरलेन के टेंडर मांगे जा चुके हैं, अगले माह से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही जींद बाईपास का निर्माण भी होगा। यह घोषणाएं जुलाना की पुरानी अनाज मंडी में विकास रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की।

loksabha election banner

नेताओं को नहीं करने दूंगा भ्रष्टाचार

उन्होंने कहा कि जब भी भ्रष्टाचार की बात होती है तो ऊपर से नीचे तक की भ्रष्टाचार व्याप्त होने की बात कही जाती है। नेताओ को मैं भ्रष्टाचार करने नहीं दूंगा। राजनीतिक आश्रय के बगैर अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्टाचार करने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे। फिर भी यदि कोई अपनी पुरानी हरकतों से बाज नहीं आएगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पिछले डेढ़ साल के दौरान प्रदेश में 200 कर्मचारियों व अधिकारियों को भ्रष्टाचार के मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है।

जिले में उद्योग धंधे को देंगे गति

पूर्व सरकारों ने सोची समझी रणनीति के तहत जींद में लगे उद्योग धंधों को पलायन के लिए विवश किया। जिसके कारणों का पता लगाकर जींद में फिर से उद्योग धंधों को गति दी जाएगी। सरकार के पास विकास के लिए पैसे की कोई कमी है, परंतु इसके लिए पंचायतों को भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में सरकार का सहयोग करना होगा। जब तक पंचायतें भूमि नहीं देगी, तब तक सरकारी योजनाओं को आगे बढ़ा पाना संभव नहीं होगा।

घोषणाओं पर अगले 12 माह में काम शुरू

रैली में हुई घोषणाओं पर अगले 12 महीने में काम शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। इससे पूर्व उन्होंने जुलाना विधानसभा की चार परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 8 का शिलान्यास किया। रैली को सांसद रमेश कौशिक, विधायक प्रेमलता व जसबीर देशवाल, जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.