धान की खरीद शुरू
संवाद सूत्र, नरवाना : शहर नरवाना की केवल मेला अनाज मण्डी में शनिवार को धान की खरीद शुरू हो गई है। यह
संवाद सूत्र, नरवाना : शहर नरवाना की केवल मेला अनाज मण्डी में शनिवार को धान की खरीद शुरू हो गई है। यह खरीद का कार्य केवल नरवाना की मेला मंडी में हैफेड एजेंसी द्वारा ही किया गया। धान की किस्मों पीआर, व 1509 का सरकार ने समर्थन मूल्य भी बता दिया था, लेकिन सरकार उनकी खरीद का कार्य नहीं कर रही थी। किसान अपनी फसल लेकर मण्डियों में आना शुरू हो गये थे, लेकिन एजेंसियां उनको खरीद ही नहीं रही थी। एजेंसियों का कहना था कि उनको सरकार की ओर से मिल शैलर अलॉट नहीं हुए हैं, जिस कारण धान की खरीद नहीं की जा रही है। धान की खरीद न होने पर इनेलो पार्टी ने मण्डी में धरना दिया था और अधिकारियों को समय देकर कहा था कि जल्द से जल्द धान की खरीद शुरू करवाई जाए। आखिरकार अधिकारियों की मुख्यालय पर बैठक होने के बाद शनिवार से धान की खरीद शुरू कर दी गई। धान की खरीद हैफेड ने की है। नरवाना क्षेत्र की नरवाना शहर की केवल मेला अनाज मण्डी में ही धान की खरीद की गई है, अन्य गांव की मण्डियों में खरीद का आदेश नहीं मिला है। लेकिन आशंका व्यक्त की जाती है कि सरकार से आदेश मिलते ही जल्द से जल्द अन्य मण्डियों में धान की खरीद हो जाएगी। हैफेड एजेंसी ने पहले दिन 768 टन धान की खरीद की है। किसानों का कहना था कि उनकी धान की खरीद होने पर उनको परेशानी से मुक्ति मिल गयी है, क्योंकि वो पिछले एक सप्ताह से मण्डी में ही बैठे हुए थे। उन्होंने कहा कि नरवाना क्षेत्र की सभी मण्डियों में धान की खरीद करवाये जाये।