झांसा देकर लड़की भगाने का आरोपी गिरफ्तार
संवाद सूत्र, नरवाना : पुलिस ने शादी का झांसा देकर लड़की भगाने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे
संवाद सूत्र, नरवाना : पुलिस ने शादी का झांसा देकर लड़की भगाने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सदर थाना से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी गत 21-22 जुलाई की रात को सुदकैन खुर्द के राजेश, संजय व दो अन्य व्यक्ति उसकी लड़की को शादी का झांसा देकर भगा कर ले गए थे। जब उसका परिवार सुबह उठा तो उन्होंने देखा कि उसकी लड़की अपनी चारपाई पर नहीं थी। उसकी आसपास तलाश की तो उसका कुछ पता नहीं चल सका। गांव में पता किया तो पता चला कि राजेश, संजय व दो अन्य व्यक्ति उस दिन से घर से गायब हैं। उसने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दी। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करते हुए राजेश को गांव ढाकल के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।