नहीं हो रहा उपायुक्त के आदेशों पर अमल
सफीदों के बस अड्डे की हालात दयनीय, पीने के पानी की टंकी का टूटा ढक्कन, टंकी पर डाला गया फ्लैक्स कवर
सफीदों के बस अड्डे की हालात दयनीय, पीने के पानी की टंकी का टूटा ढक्कन, टंकी पर डाला गया फ्लैक्स कवर
संवाद सूत्र, सफीदों : शहर के नए अड्डे की हालत काफी दिनों से दयनीय बनी हुई है। यही नहीं जिला उपायुक्त के आदेश पर भी रोडवेज प्रशासन अमल नहीं कर रहा है। कुछ दिन पहले जिला उपायुक्त अजीत बालाजी जोशी द्वारा शहर का दौरा किया था। इसमें शहर के सभी प्रमुख स्थलों की साफ सफाई और नवीनीकरण के निर्देश संबधित अधिकारियों को उपायुक्त द्वारा दिए गए थे, लेकिन संबंधित अधिकारी इन आदेशों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।
महीनों पहले दिए गए आदेशों के अनुसार आज तक भी यह कर्मचारियों द्वारा यह काम पूरा नहीं किया गया है। शहर के नए बस अड्डे पर कई खामियां हैं, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को बस अड्डे की इमारत पर व्हाइट वाश और टूट-फुट की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन दीवारों पर केवल चार-पांच फुट के लगभग ही व्हाइट वाश का कार्य हुआ है और उसके बाद इसे बंद कर दिया गया है। वहीं सबसे बड़ी समस्या को अधिकारियों द्वारा अनदेखा किया जा रहा है और वह है छत पर बनाई गई पानी की टंकी। इसके ऊपर लगा ढक्कन टूट चुका है और फ्लैक्स कवर डाला गया है। फ्लैक्स कवर के नीचे छिपकलियों का निवास बना हुआ है, जोकि कभी भी पानी में गिरकर एक बड़े हादसे को न्या दे सकती है। इसकी तरफ कर्मचारियों या अधिकारियों को कोई ध्यान नहीं है। यह लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इसके साथ ही बस अड्डे की इमारत भी जर्जर हो चुकी है। खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं। वर्कशाप में गंदगी का बुरा हाल है। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे यहां पर कोई सफाई कर्मचारी सरकार द्वारा लगाया ही नहीं गया हो। वहीं सवारियों को कहना है कि उच्चाधिकारियों द्वारा कभी भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
जल्द दूर होंगी समस्याएं
इस मामले में स्टैंड इंचार्ज बलराज ¨सह का कहना है कि कई बार उच्चाधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं। वहीं पानी की टंकी के बारे में कहा कि वह ऊपर है, इसलिए उनका कोई ध्यान नहीं पड़ा। इसके लिए ढक्कन तैयार हो रहा है। साथ ही जींद बस अड्डे पर व्हाइट वाश और रिपेय¨रग का काम चला हुआ है उन्हीं ठेकेदारों को सफीदों बस अड्डे का भी ठेका दिया गया है। जल्द ही इन सारी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।