सर छोटूराम के जीवन से लें प्रेरणा : डॉ. रणजीत
कॉलेज में जयंती पर कार्यक्रम आयोजित जागरण संवाददाता, जींद : छोटूराम किसान महाविद्यालय में शनिवार क
कॉलेज में जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
जागरण संवाददाता, जींद : छोटूराम किसान महाविद्यालय में शनिवार को दीनबंधु सर छोटूराम जयंती उत्सव मनाया गया। सुबह यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीआरएसयू के वीसी डॉ. रणजीत ¨सह ने शिरकत की। यहां पहुंचने पर एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें सलामी दी। उन्होंने सर छोटूराम व देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने व्यक्तित्व विकास पर बल दिया व छोटूराम की शिक्षाओं का जिक्र करते हुए महान बनने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि बच्चों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए और अपने लक्ष्यों को तय करना चाहिए, तभी वह आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सर छोटूराम ने भी अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया। उन्होंने किसानों, मजदूरों के हकों की आवाज उठाने का काम किया था। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। विभिन्न महाविद्यालयों से आए अनेक प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। बच्चों ने भाषा, गायन, एकल अभिनय में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। निर्णायक मंडल की भूमिका भूतपूर्व प्राचार्य डीएस हुड्डा, आईएस अहलावत व कर्ण ¨सह खटकड़ ने निभाई। प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र लोहान ने कहा कि हमें सर छोटूराम के संघर्षमयी जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर प्रो. एमएस मलिक, डॉ. ब्रह्मंप्रकाश, डॉ. राजपाल राठी, पूर्व प्रधान प्रो. दलबीर ¨सह खर्ब, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।