सांसद की अमर्यादित बयानबाजी पर लगे रोक : संघ
जागरण संवाददाता, जींद : सर्व कर्मचारी संघ ने भाजपा सांसद राजकुमार सैनी के कर्मचारियों को लेकर लगा
जागरण संवाददाता, जींद : सर्व कर्मचारी संघ ने भाजपा सांसद राजकुमार सैनी के कर्मचारियों को लेकर लगातार की जा रही अमर्यादित भाषा की ¨नदा करते हुए मुख्यमंत्री से तुरंत रोक लगाने का आग्रह किया है। आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामफल दलाल, सचिव सतीश शर्मा व संगठन सचिव ईश्वर ठाकुर ने सरकार व सांसद को चेतावनी देते हुए बताया कि यदि सत्ता के नशे में चूर होकर सांसद द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों के मान व सम्मान को ललकारा तो प्रदेश के कर्मचारी चुप नहीं बैठेंगे। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि सरकार द्वारा कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 60 साल से घटाकर 58 साल करने पर भी कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने सरकार से अपने घोषणा पत्र के मुताबिक एक वर्ष तक नई नियुक्तियों पर रोक लगाने की बजाय विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े लाखों पदों पर तुरंत नियमित भर्ती कर बेरोजगारों को रोजगार देने, राज्य में आबादी के अनुसार पद सृजित करने, कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देने की मांग की।