रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने कला का किया प्रदर्शन
संवाद सूत्र, नरवाना : स्थानीय आर्य कन्या महाविद्यालय में बाल सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गय
संवाद सूत्र, नरवाना : स्थानीय आर्य कन्या महाविद्यालय में बाल सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्या रजिला ¨सगला ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा दूसरी से 12वीं तक की छात्राओं ने भाग लिया। इसमें मुख्य रूप से रंगोली, थाली सजाओ, बंधनवार सजाओ, कलश सजाओ प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में सक्षम, मोनिया, नेहा, डिम्पल की टीम ने प्रथम, शिवानी, ज्योति ने द्वितीय व बार्बी, संगीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बंधनवार में साक्षी व गरिमा तथा थाली सजाओ प्रतियोगिता में प्रिया ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय और आरूषी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वेस्ट मेटीरियल से उपयोगी वस्तुएं तैयार करने की प्रतियोगिता में खुशी ने प्रथम, भावना ने द्वितीय एवं नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल 200 विद्याíथयों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर इंदू, शशि रोहिल्ला, मंजू श्योकंद, रेणु शर्मा, कमला नैन, नेहा, सुदेश, मीना शर्मा, सुमन गोयत व उषा महाजन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान कृष्ण लाल, प्रबंधक रमेश गर्ग, कोषाध्यक्ष भगवान दास, आर्य समाज नरवाना के प्रधान इन्द्रजीत आर्य, मंत्री विजय कुमार, कोषाध्यक्ष अश्वनी आर्य, नरेश चन्द्र, अनिल आर्य तथा विवेक आर्य आदि मौजूद थे।