कन्या हत्या नहीं पूजा की हकदार : वीसी
जागरण संवाददाता, जींद : गिरता लिंगानुपात न केवल समाज, बल्कि देश के लिए भी एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा
जागरण संवाददाता, जींद : गिरता लिंगानुपात न केवल समाज, बल्कि देश के लिए भी एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। आज हमें गर्भ में भू्रणहत्या की प्रवृत्ति को रोकने के लिए मिलकर कदम बढ़ाने होंगे। भ्रूणहत्या नहीं, बल्कि पूजा की हकदार होती है। चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के वीसी मेजर जनरल डॉ. रणजीत सिंह ने विवि से भू्रणहत्या को लेकर विजय कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर रवाना करने से पहले अपने संबोधन में कही।
भू्रणहत्या के प्रति जनसाधारण में जागृति लाने के लिए ऐसी रथ यात्राओं की विशेष जरूरत है। समाज में महिलाओं को सम्मानजनक स्थान दिलवाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। लिंगानुपात असंतुलन से समाज कई प्रकार के विकारों से घिरता जा रहा है। दुष्कर्म जैसी घटनाएं टीवी चैनल व समाचार पत्रों की सुर्खियां बनी रहती है। ऐसे में हमें युवाओं को भी महापुरुषों के आदर्शो के अनुरूप शिक्षा-दीक्षा से जोड़ना होगा। उन्होंने विजय के प्रयासों की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।
10 करोड़ का लक्ष्य, 60 लाख ने किये हस्ताक्षर
रथ यात्रा के संयोजक विजय महाराज ने बताया कि भू्रणहत्या के खिलाफ चलाए जाने वाले इस अभियान से 10 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। अभियान के तहत अब तक 60 लाख लोग अपने हस्ताक्षर कर अभियान से जुड़ चुके हैं। 2004 में शुरू हुई इस मुहिम की विधिवत शुरूआत तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री ने रोहतक के एडी महिला कॉलेज से झंडी दिखाकर रवाना किया था। रथ महिला महाविद्यालय खानपुर, चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय, एमडी यूनिवर्सिटी, हिसार यूनिवर्सिटी से होते हुए विभिन्न 150 विभिन्न कॉलेजों, 500 से अधिक स्कूलों में जा चुकी है।