प्रवासी मजदूर की नहर में डूबने से मौत
संवाद सूत्र, सफीदों : अंटा गांव में नहर से मछली पकड़ते समय एक प्रवासी मजदूर की नहर में गिरने से मौत ह
संवाद सूत्र, सफीदों : अंटा गांव में नहर से मछली पकड़ते समय एक प्रवासी मजदूर की नहर में गिरने से मौत हो गई। मृतक बिहार का रहने वाला था। पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मूल रूप से बिहार के रहने वाला मूलचंद अंटा गाव में हासी-बुटाना नहर में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में जा गिरा। इससे मूलचंद को गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। सफीदों पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुच गई और मूलचंद के शव को कब्जे में लेकर सफीदों के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज कर शव को ग्रामीणों को सौंप दिया।
मृतक मूलचंद अपने पिता चंद्रभान के साथ पिछले 35 सालों से अंटा गाव में रह रहा था। 15 दिन पहले ही चंद्रभान की मौत हो गई थी। अब मूलचंद की भी मौत नहर में डूबने के कारण हो गई। बताया जा रहा है कि मूलचंद अविवाहित था। उसके पिछले परिवार के बारे में किसी को कुछ पता नहीं है। गाव के सरपंच फूलकुमार ने बताया कि मूलचंद के परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों द्वारा गाव में ही मूलचंद का दाहसंस्कार किया जाएगा।