महिला ने लगाया यौन शोषण के आरोप
जागरण संवाददाता, जींद : पहले एक व्यक्ति ने पंजाब की एक युवती से पहले शादी रचाई और तीन साल तक उसका यौ
जागरण संवाददाता, जींद : पहले एक व्यक्ति ने पंजाब की एक युवती से पहले शादी रचाई और तीन साल तक उसका यौन शोषण किया। जब व्यक्ति के पहले से शादीशुदा होने का पता चला तो योजनाबद्ध तरीके से महिला पर आपराधिक मामला दर्ज करवा कर उसे सलाखों के पीछे डलवा दिया।
महिला का आरोप है कि तीन साल के संबंधो के दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई। उसका गर्भपात कराया गया। जब उसे शादीशुदा होने के बारे में पता चला तो उसने अपने साले के साथ मिलकर उसके साथ दुराचार ही नहीं बल्कि कुकर्म भी किया और उसे बंधक बनाकर यातनाएं दी गई। सोमवार को पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार धवन से मिली और लिखित में तथाकथित पति, उसकी पहली पत्नी, ससुर, साले सहित चार लोगों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पंजाब के पटियाला स्थित लोहार गेट नाभा निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी कि लगभग तीन वर्ष पूर्व उसका परिचय सफीदों की राजीव कालोनी निवासी मनोज से हुआ। मनोज ने खुद को कुंवारा बताकर अपने प्रेम में फास लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। तीन साल तक दोनों पति पत्नी की तरह रहे और उन्होंने गुरुद्वारा में विवाह भी रचा लिया, लेकिन गत सितंबर माह के अंत में मनोज अचानक घर से गायब हो गया। गाड़ी में मिले कागजातों के आधार पर मनोज को ढूढती हुई वह सफीदों की राजीव कालोनी में पहुंची।
वहा जाकर उसे पता चला कि मनोज दो लड़कियों का पिता है और पहले से शादीशुदा है। मनोज के घर में मौजूद महिला सुमन ने मनोज की पत्नी बताया और उसे बातचीत करने के बहाने कमरे में ले गया, जहा पर मनोज ने उसके साथ दुराचार किया और फोन कर अपने साले योगेश को बुला लिया। योगेश ने भी उसके साथ न केवल दुराचार किया बल्कि कुकर्म भी किया। चार घटे तक उसे बंधक बनाकर यातना दी गई और शोर मचाने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। पूरे कृत्य में मनोज के पिता रामदास, उसके ससुर सतबीर तथा मनोज की पत्नी ने भी सहयोग दिया। फिर योजनाबद्ध तरीके से पीड़िता के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कराकर उसे जेल भिजवा दिया। उसने आरोप लगाया कि न केवल मनोज ने उसका तीन साल तक यौन शोषण किया बल्कि उसके साले ने भी उसके साथ कुकृत्य किया और उसके गहने तथा नकदी को भी कब्जे में ले लिया। महिला ने आरोप लगाया कि मनोज का ससुर सतबीर पुलिस में अधिकारी है जबकि उसका साला योगेश वकील है। उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से फर्जी कहानी बनाकर उसकी जिंदगी को बर्बाद कर दिया। महिला ने माग की कि उसे न्याय दिलाया जाए। पुलिस अधीक्षक ने महिला को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।