छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति से मोहा मन
संवाद सूत्र, उचाना : रेलवे रोड पर एसडी महिला कॉलेज में शुक्रवार को डास धमाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. बबीता गर्ग ने की। मुख्य वक्ता के रूप में संस्था प्रशासक जगदीश अग्रवाल ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने हरियाणवीं, फिल्मी, पंजाबी, राजस्थानी गीतों पर एकल, गु्रप डास किया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए छात्राओं में उत्साह दिखाई दिया। विभिन्न कक्षाओं की 110 छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जगदीश अग्रवाल ने कहा कि सास्कृतिक कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए। इस तरह के कार्यक्रमों से विशेषकर ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी मंच पर आने के लिए प्रेरित होते है। डास भी एक कला है। इस तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से छात्राओं के अंदर आत्मविश्वास पैदा होता है। कालेज स्तर के बाद जोनल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के प्रति छात्राओं में आत्म विश्वास पैदा होता है। छात्राओं को चाहिए कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले।