बच्चों को ईद का महत्व बताया
जागरण संवाददाता, जींद : जिले के विभिन्न स्कूलों में ईद व तीज पर्व मनाया गया। डेफोडिल्स किड्जी में बच्चों ने ईद मनाई। बच्चों को मुख्याध्यापिका अनीता सिंगला ने रमजान का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि आज के दिन ही मुस्लिम लोग 30 दिन के रोजे रख कर ईद मनाते हैं। सभी प्यार से गले मिलते हैं और ईदी बांटी जाती है। यह एक बड़ा त्यौहार है। गरीबों की मदद की जाती है, इसकी मीठी ईद भी कहते हैं, जिसमें विशेष कर मीठी चीजें बनाई जाती हैं। उधर इंडस पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में तीज का त्योहार मनाया गया। बच्चों ने इस अवसर पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी। झूले डाले गए, बच्चों ने मुख्याध्यापिका और अध्यापकों के साथ झूले झूले। तीज की परंपरा का निभाया। उधर गोपाल विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राथमिक विभाग द्वारा थाली सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीज के त्यौहार के उपलक्ष्य में 70 प्रतिभागियों ने कलात्मक प्रतिभा को दिखाया। इस मौके पर विजेताओं को प्राचार्य सत्येंद्र त्रिपाठी ने सम्मानित किया। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।