Move to Jagran APP

हरियाणा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

By Edited By: Published: Sat, 26 Jul 2014 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 26 Jul 2014 01:00 AM (IST)
हरियाणा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

- दो वरिष्ठ उपचेयरमैन व आठ वाइन चेयरमैन तथा 18 महासचिव नियुक्त किये गए हैं।

loksabha election banner

- जिला अध्यक्ष की भी नियुक्ति की

जागरण संवाददाता, जींद : हजकां बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष केके मिश्रा ने शुक्रवार को प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी व जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी। मिश्रा ने बताया कि हजकां सुप्रीमों कुलदीप बिश्नोई की सहमति के बाद कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि एडवोकेट शिव कुमार भारद्वाज जुलाना व एडवोकेट राजीव चौधरी सोनीपत को सीनियर उप चेयरमेन नियुक्त किया गया है। डॉ. आशीष जैन सोनीपत, राजीव चौधरी एडवोकेट सोनीपत, कुलबीर जंगू हिसार, विजय कृष्ण जींद, महावीर कश्यप करनाल, सतीश शर्मा करनाल, हेमंत कुमार महेंद्रगढ़, राजकुमार जोगी गोहाना को उपप्रधान नियुक्ति किया गया है। जबकि दिनेश चौहान यमुनानगर, अनिल कुमार बिट्टा, अंबाला, दौलत राम बंसल कुरुक्षेत्र, सुरेश मित्तल कैथल, सुनीत तरुण एडवोकेट करनाल, विजय कौशिक पानीपत, संजय नांदल सोनीपत, अनिल यादव फरीदाबाद, अब्दुल लतीफ एडवोकेट मेवात, देवेंद्र शर्मा झज्जर, जय सिंह कटारिया दादरी, जयसिंह रोहिल्ला रोहतक, महेश परमार रोहतक, झंडू राम वर्मा भिवानी, मोहन लाल शर्मा पंचकूला, महावीर मितल सिरसा, संजय जैन गुड़गांव, राज रत्‍‌न, रेवाड़ी को महासचिव बनाया गया है।

इन्हें मिली जिले की जिम्मेदारी

केके मिश्रा ने बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की जिला प्रधानों की नियुक्ति की भी की। जिसमें दर्शन कुमार को पंचकुला, रविंद्र कुमार को यमुनानगर, गौरव गुप्ता को अंबाला, धर्मपाल को कुरुक्षेत्र, जयभगवान मित्तल को कैथल, रामफल जींद, विनय बिश्नोई हिसार, डॉ सत्यनारायण सिरसा, धर्मचंद यादव भिवानी, संजय कुमार बिश्नोई रोहतक, राजेश चहल गोहाना, रमेश जांगड़ा करनाल, भंवर सिंह रावल पानीपत, नरेश वत्स सोनीपत, नंद किशोर शर्मा झज्जर, प्रदीप शर्मा दादरी, नीरज मंगला गुड़गांव, सुशील फरीदाबाद, हाकम खान मेवात, महेंद्र सिंह सैनी रेवाड़ी व डॉ. गोबिंद यादव को महेंद्रगढ़ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.