क्षेत्रीय खेलों में 18 मेडल जीतकर लौटे खिलाडि़यों का स्वागत
जागरण संवाद केंद्र, जींद : 1 से 6 अक्टूबर तक कुरुक्षेत्र में आयोजित क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोपाल विद्या मंदिर स्कूल के पहलवानों ने जूडो व कुश्ती के विभिन्न वर्गो की प्रतियोगिताओं में 18 मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
प्रतियोगिता में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू कश्मीर समेत पांच राज्यों के खिलाडि़यों ने भाग लिया था। प्राचार्य सत्येंद्र त्रिपाठी ने कहा कि प्रतियोगिता में छह गोल्ड, छह सिल्वर, पांच कांस्य पदक अर्जित किए गए। खिलाड़ी छात्राओं को अर्जुन पुरस्कार से राजेंद्र सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए और खेल से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने ओवर आल चैम्पियनशिप जीतने पर कुश्ती कोच नरेश कुमार को बधाई दी और कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय अपने स्तर पर अनेक योजनाएं चला रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी खिलाड़ी छात्रों को पूर्ण सहयोग विद्यालय देता रहेगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर