सबने कहा, मजबूत लोकपाल कानून बनाया जाए
पानीपत, जागरण टीम : देश में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने और मजबूत लोकपाल कानून बनाने के लिए रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर में अन्ना हजारे के अनशन में प्रदेश के हजारों लोग शामिल हुए। धरने से लौटे लोगों ने बताया कि अन्ना हजारे ऐतिहासिक नगरी पानीपत आएंगे, लेकिन अभी उनके आने की तिथि नहीं घोषित की गई है। पानीपत से गए लोगों का नेतृत्व मास्टर हुकुम सिंह कादियान ने किया।
यमुनानगर से अन्ना हजारे के समर्थन में युवा इनेलो के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजपाल छप्पर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग जंतरमंतर में धरने में शामिल हुए। कुरुक्षेत्र में दिल्ली में भ्रष्टाचार के विरोध में लड़ाई लड़ रहे अन्ना हजारे के समर्थन में कुवि के छात्रों ने प्रदर्शन कर किया। छात्रों ने अपने जीवन में कभी भी भ्रष्टाचार में शामिल न होने की शपथ ली। अंबाला में लोगों ने कहा कि सरकारी तंत्र में नीचे से ऊपर लोग भ्रष्ट हैं, इसलिए भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाना चाहिए। उन्होंने मजबूत लोकपाल बिल पास कराने के लिए जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे अन्ना हजारे का लोगों ने समर्थ किया। बहादुरगढ़ से अन्ना के एक दिवसीय अनशन में भाग सैकड़ों लोग शामिल हुए। उन्होंने जन लोकपाल बिल का पास कराने समर्थन किया और आइपीएस अधिकारी नरेंद्र की हत्या की निष्पक्ष जाच की माग की।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर