शताब्दी विस्तारक योजना के तहत भाजपा ने चलाया महा जनसंपर्क अभियान
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी वर्ष पर शुरू हुआ भाजपा का महा ज
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी वर्ष पर शुरू हुआ भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान अब तेज गति पकड़ने लगा है। हर बूथ पर 15 सदस्यों की मजबूत टीम खड़ी करने के मकसद के साथ लोगों को भाजपा सरकार के काम भी गिनवाए जा रहे हैं। भाजपा के विस्तार योजना के तहत हर विधानसभा स्तर पर विस्तारकों की टीम भी जुटी हुई है। केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन से लेकर किला मोहल्ला तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान भी चलाया।
बहादुरगढ़ भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष ने रेलवे स्टेशन से अनाज मंडी, रेलवे रोड, मेन बाजार, गाधी चौक और किला मोहल्ला में लोगों से सीधा संवाद भी किया। जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों के बारे में लोगों को बताया और लोगों से उनका फीडबैक भी लिया। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल ने बताया कि आम जन मानस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यो से खुश है और 2019 में एक बार फिर से भाजपा सरकार के लिये वोट देने को तैयार है। शताब्दी विस्तारक योजना के तहत के बहादुरगढ़ विधानसभा में पार्टी विस्तारक के तौर पर मार्गदर्शन के लिए कश्मीरी लाल खासा भी जिलाध्यक्ष के साथ जनसंपर्क में मौजूद रहे। विस्तारक की देखरेख और जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में झज्जार जिले में शताब्दी विस्तारक योजना पर मजबूती से काम किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल ने बताया कि भाजपा के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर 2019 के चुनावों से पहले हर बूथ पर 15 कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम खड़ी की जायेगी। इस टीम में एक बूथ प्रमुख, एक सह प्रमुख, महिला और युवा के साथ 11 सदस्यों की टोली खड़ी की जायेगी। हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता मजबूती से सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार करे इसके लिये कार्यकर्ताओं की दिशानिर्देश भी दिए गए है। उन्होने बताया कि पदाधिकारी से लेकर हर कायकर्ता जनता के बीच जाकर लोगों से उनकी राय और समस्याओं का जानने में जुटा है ताकि जनता के हित के काम मजबूती से पूरे कराए जा सकें। इस दौरान उनके साथ मार्किट कमेटी के वायस चेयरमैन पंकज गर्ग, भाजपा के बहादुरगढ़ मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश शेखावत, कानौंदा मंडल अध्यक्ष रविंद्र छिकारा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन बंटी, ब्लाक समिती सदस्य नवीन गुलिया, जिला महामंत्री सीमा दहिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तरूण वशिष्ठ, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशा छिल्लर, राजेश मकड़ौली, विजय शेखावत, सुरेंद्र चुघ, प्रमिंद्र जागड़ा, पूर्व पार्षद प्रवीन अरोड़ा, कृष्ण लोहचब, संदीप दहिया, संदीप गुलिया, सतबीर चौहान, श्रीराम खटोड़, शमशेर भुक्कल, जयपाल सरोहा, संदीप मलिक, जितेंद्र जून, अनिल कुमार, अंकित गुप्ता, संदीप चौहान, सचिन दलाल, बबीता दहिया, निशा और सुरेश शौकीन आदि मौजूद थे।