साप्ताहिक वैदिक यज्ञ में आर्यजनों ने डाली आहूति
झज्जर : रविवार को स्थानीय आर्य समाज मे साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य प्रदीप शास्त्री के ब
झज्जर : रविवार को स्थानीय आर्य समाज मे साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य प्रदीप शास्त्री के ब्रह्मत्व में हुए इस यज्ञ में आर्य समाज के कोषाध्यक्ष सूर्यकांत आर्य ने बतौर यज्ञमान शिरकत की। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उपस्थित आर्यजनों ने यज्ञ में आहूति डाली। इस मौके यज्ञब्रह्मा प्रदीप शास्त्री ने कहा कि यज्ञ मानव जीवन का श्रेष्ठ कर्म है। उन्होनें कहा कि दैनिक जीवन में यज्ञ के करने से न केवल मनुष्य सत्कर्म का भागी बनता है बल्कि वातावरण की भी शुद्धि होती है। शास्त्री ने यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रों की अर्थ व्याख्या करते हुए उनमें निहित आदर्शों को जीवन में उतारने का आहवान भी आर्यजनों से किया। इस मौके पर रिटार्यड बीईओ वीके नरुला, आर्य समाज के मंत्री लाला प्रकाशवीर, डाक्टर गौतमप्रकाश आर्य, लाला राम अवतार, मास्टर पन¨सह आर्य, आत्माराम चुघ सहित अन्य कई आर्यजन उपस्थित रहे।