नीफा सदस्यों ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर
जागरण संवाददाता, झज्जर : धुंध एक प्राकृतिक स्थिति है, जिसमें हम दुर्घटना से केवल जागरूकता एवं सतर्कत
जागरण संवाददाता, झज्जर : धुंध एक प्राकृतिक स्थिति है, जिसमें हम दुर्घटना से केवल जागरूकता एवं सतर्कता से ही बच सकते हैं। इसलिए हमें यातायात के नियमों को पालन करते हुए बड़ी सावधानी से वाहन चलाने चाहिए। ये बातें अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था के चेयरमैन सरदार प्रीतपाल ¨सह पन्नु ने झज्जर शहर में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में नीफा टीम के साथ वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाते हुए कही।
नीफा राज्य उपाध्यक्ष रामानन्द दलाल ने बताया कि शनिवार को शहर के विभिन्न मार्गों पर नीफा सदस्यों द्वारा वाहनों को रूकवाकर रिफ्लेक्टर लगाए गए और वाहनों को धीरे चलाने का आह्वान किया। रिफ्लेक्टर आटो, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य छोटे वाहनों पर लगाए गए। नीफा जिलाध्यक्ष नवीन कौशिक ने बताया कि हर वर्ष नीफा टीम द्वारा यह अभियान चलाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य धुंध में दुर्घटना होने से बचाना है। इस अभियान में नीफा टीम से करनाल अध्यक्ष जितेंद्र नरवाल, चंडीगढ़ अध्यक्ष मनोज कुमार, रोहतक अध्यक्ष भगवत दयाल शर्मा, गुरप्रीत ¨सह, हसन पहलवान, सुनील कुमार, राजपाल ¨सघल, सतेंद्र शर्मा, विजयपाल आदि नीफा सदस्य शामिल रहे।