रैली को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक
जागरण संवाददाता, झज्जर : बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित विश्राम गृह में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं
जागरण संवाददाता, झज्जर : बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित विश्राम गृह में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिला अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से प्रभारी वीर कुमार यादव भी मौजूद रहे। हुई इस इस बैठक में विशेष तौर पर मातनहेल में होने वाली झज्जर विकास रैली पर गंभीरता से चर्चा की गई। अपने संबोधन में वीर कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं को अलग अलग मंडल व गांवों की जिम्मेदारी देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चलाते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को रैली में पहुंचने का निमंत्रण दे तथा रैली के लिए प्रोत्साहित भी करें। बाद में उपस्थित रहे पदाधिकारियों ने मातनहेल में पहुंचकर कर मातनहेल बलाक के सरपंचों के साथ रैली को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया व रैली स्थल कुश्ती ग्राउंड मातनहेल, रैली पार्किंग व हैली पैड का दौरा भी किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री कांता देवी, विक्रम कादियान, दरियाव ¨सह राजोरा, राजेन्द्र शर्मा, सुनीता चौहान, अनिल शर्मा, सीमा दुजाना, योगेश सिलानी, नरेंद्र जौणधी, डॉ बबलू, विकास बालमिकी, रविभान राठी, नसीब मातनहेल, महेंद्र यादव, व जयप्रकाश आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।