मुलतान सभा के प्रधान बनें श्याम नागपाल
जागरण संवाददाता, झज्जर : शहर की मुलातान सभा सेवा समिति के त्रिवार्षिक चुनाव श्रीराम धर्मशाला में स
जागरण संवाददाता, झज्जर :
शहर की मुलातान सभा सेवा समिति के त्रिवार्षिक चुनाव श्रीराम धर्मशाला में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी चौधरी संतलाल बुद्धिराजा की देखरेख में संपन्न हुए त्रिवार्षिक चुनाव में श्याम लाल नागपाल को सर्वसम्मति से समिति का प्रधान चुना गया। इस मौके पर समिति के सरपरस्त राधेश्याम भाटिया, डॉ. राम पोपली व पंडित बनवारी लाल शमा, पूर्व प्रधान डॉ. नन्द सरदाना भी मौजूद रहे। मुलतान सभा की नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपप्रधान बबलु असीजा, महासचिव संजय भाटिया, कोषाध्यक्ष प्रेम भाटिया, उपप्रधान बंसराज हम्भीरिया, कानूनी सलाहकार एडवोकेट मुकेश नागपाल, संगठन मंत्री प्रवीन सुखीजा, श्रीराम मंदिर प्रधान राम गेरा, श्रीराम धर्मशाला प्रधान अनिल सरदाना, सत्संग प्रधान दीपक सरदाना को चुना गया। प्रधान चुने जाने के बाद श्याम लाल नागपाल ने अपने संबोधन में कहा कि बिरादरी के लोगों ने उन्हे जो महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा से पालन करेगे। उन्होंने कहा कि मुलतान सभा की उन्नति के लिए हर सदस्य का सहयोग लिया जाएगा। चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी के अन्य पदों पर नियुक्ति की जिम्मेवारी प्रधान श्याम लाल नागपाल को सौंपी गई। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान डॉ. नन्द सरदाना के कार्यकाल में हुए कार्यो की प्रशसा भी की गई। इस मौके पर अश्रि्वनी अरोड़ा, विजय रूखाया, डॉ राम लाल बुद्धिराजा, आशोक कुमार, श्याम लाल बुद्धिराजा, अनिल छाबड़ा, अर्जुन चुघ, जगदीश कटारिया, श्याम गेरा, मुकेश पोपली, अश्रि्वनी मक्कड़, रक्के पोपली, सुंदर मक्कड़, भूषण चुघ, जग्गी चोपड़ा, अजय ग्रोवर सहित भारी संख्या में मुलतान सभा के सदस्य मौजूद रहे।