बच्ची के जन्म दिवस पर संस्था ने किया हवन
जागरण संवाददाता, झज्जार : महर्षि दयानंद शिक्षण केंद्र सरकार के तत्वावधान में अद्भूत प्रतिभाशाली 5 वर
जागरण संवाददाता, झज्जार : महर्षि दयानंद शिक्षण केंद्र सरकार के तत्वावधान में अद्भूत प्रतिभाशाली 5 वर्षीय बालिका मनस्वी के जन्मदिवस पर यज्ञ-भजन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें यज्ञ ब्रह्मा श्री सुभाष आर्य, यजमान-सोनिया एवं मुकेश आर्य, संयोजक महाशय रतीराम आर्य रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष वैदिक सत्संग मंडल समिति झज्जार के प्रधान पंडित रमेशचंद्र वैदिक रहे। पंडित वैदिक ने संबोधन में कहा कि बेटिया परिवार, राज्य और राष्ट्र की शान है। उन्होंने कहा कि गम ओलंपिक खेलों में साक्षी मलिक, पीवी सिंधु ने ही देश की खेल के क्षेत्र में शान बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटी कभी भार नहीं बनती बल्कि परिवार का उद्धार करती है। मुख्यातिथि शारदा आदर्श आध्यापिका ने कहा अध्यापिका और शिष्या का संबंध बहुत पवित्र होता है। वहीं सभी ने इस मौके पर यज्ञ में आहुतिया प्रदान करके उड़ी में ब्रिगेड मुख्यालय पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में कृष्ण जागड़ा, नंदराम महाशय, सुनिल, चिमनलाल, जयवीर, सरिता, विद्यादेवी, सरोज, गीतादेवी, पुष्पमा महानुभावों ने आहूतिया प्रदान की।