साहिल ने जीती बैडमिंटन ट्रॉफी
जागरण संवाददाता, झज्जर : तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हो गया।
जागरण संवाददाता, झज्जर : तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हो गया। झज्जर के खिलाड़ी साहिल ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन ट्राफी पर कब्जा जमाया। वहीं तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि उपायुक्त आरसी बिढ़ाण ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और खिलाड़ियों को संबोधित किया।
जिला स्तर पर अलग अलग आयु वर्ग के मुकाबले हुए जिनमें जिले भर के युवा खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं में लड़कों के 13 साल आयु वर्ग के एकल मुकाबले में समर्थ शर्मा ने पहला स्थान और वैभव ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के 13 साल तक के आयु वर्ग के एकल मुकाबले में मुस्कान सांगवान ने प्रथम स्थान और सुहाना मंसुरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के 15 साल आयु वर्ग के एकल मुकाबले में येंसी सिंह ने प्रथम स्थान और यशवंत डागर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों के 15 साल आयु वर्ग के एकल मुकाबले में सुहाना मंसुरी ने प्रथम और मुस्कान सांगवान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 35 वर्ष के आयु वर्ग के पुरूष एकल मुकाबले में मनीष शर्मा ने प्रथम और अजय धनखड़ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग के एकल मुकाबले में सुहाना ने प्रथम और प्रीती ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के 19 साल तक के आयु वर्ग के एकल मुकाबले में मुस्कान जून ने प्रथम और वनिशा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 17 साल तक के आयु वर्ग के एकल मुकाबले में मुस्कान जून ने प्रथम और मुस्कान शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के 15 साल तक के डबल मुकाबलों में येंसी व अमन ने प्रथम और यशवंत व अमन राठी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 17 साल तक के आयु वर्ग के एकल मुकाबले में नवीन ने प्रथम और विशाल शर्मा ने रनर अप जबकि इसी आयु वर्ग के डबल मुकाबले में नवीन व प्रांचल ने बाजी मारी। 19 साल आयु वर्ग के एकल मुकाबले में साहिल प्रथम और अभीन वशिष्ट रनर अप रहा। जबकि डबल मुकाबले में साहिल व अभिमन्यु प्रथम और मंगेश व नवीन रनर अप रहे। 35 साल से ज्यादा आयु वर्ग के पुरूष वर्ग में पदम सिंह कादियान व मंदीप धनखड़ विजेता रहे जबकि नीरज सहरावत व सुनील यादव रनर अप रहे।
इस अवसर पर एडीसी डा. नरहरी सिंह बांगड, एसडीएम प्रदीप कौशिक, बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी मनोज शर्मा, पदम कादियान, संजय शर्मा आदि मौजूद थे।