कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : गाव आसौदा में घरेलू कलह के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से का
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : गाव आसौदा में घरेलू कलह के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल गाव में पहुचा। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुचकर छानबीन की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार आसौदा टोडराण निवासी वजीर और उसकी पत्नी गीता के बीच काफी दिनों से अनबन चल रही थी। दोनों की शादी नौ साल पहले हुई थी। दोनों के बीच झगड़े के चलते वजीर अक्सर गीता की पिटाई करता था। इसी कारण चार महीने पहले वह सोनीपत जिले के गाव बसौदी में अपने मायके चली गई थी। महीना भर पहले ही दोनों के बीच समझौता हुआ था और गीता फिर से ससुराल आ गई थी। बताते है कि बृहस्पतिवार को फिर से दोनों के बीच तकरार हुई। इसमें वजीर ने आपाधापी में कुल्हाड़ी से गीता की कनपटी पर वार किया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद वजीर के पिता रामफल ने गीता के मायके वालों को घटना की सूचना दी। इसके बाद गीता की मा राजबाला और अन्य लोग यहा पहुचे तो घर में उसका रक्तरंजित शव मिला। गीता के दो बेटे है। बड़ा मनीष सात वर्ष जबकि छोटा विक्की पाच वर्ष का है। मृतका की मा व बहन का आरोप है कि शादी के बाद से ही गीता को किसी न किसी बहाने परेशान किया जाता था। अक्सर उसके साथ वजीर मारपीट करता था।
घरेलू कलह ने उजाड़ा परिवार
पति-पत्नी के बीच हुई तकरार आखिरकार इस अनहोनी पर आकर खत्म हुई। जिन हाथों से वजीर ने कभी गीता की माग सजाई थी, उन्हीं हाथों से आज उसने गीता की सासे छीन ली। इस घटना में दो मासूम बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। वारदात के बाद पुलिस पहुची तो घटनास्थल पर काफी खून भी पड़ा हुआ था। घटना से आसपास के लोग भी सकते में है। ग्रामीण पति-पत्नी के बीच झगड़े को इसका कारण बता रहे है। आसौदा चौकी प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि अभी तक यही वजह सामने आई है कि दोनों के बीच तकरार होती थी। यदि घटना में और भी कोई कारण है तो उसका पता वजीर की गिरफ्तारी के बाद ही लगेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया गया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।