सुनील व नवीन ने कुश्ती में जीते स्वर्ण
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : 18 से 25 जनवरी तक कुरुक्षेत्र में आयोजित हुई आल इंडिया कुश्ती प्रतियोगि
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : 18 से 25 जनवरी तक कुरुक्षेत्र में आयोजित हुई आल इंडिया कुश्ती प्रतियोगिता में यहा के गाव छारा में स्थित लाला दीवानचंद कुश्ती एवं योग केंद्र के सुनील उर्फ चोटी वाला ने आल इंडिया कुश्ती प्रतियोगिता में 86 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। सेमीफाइनल कुश्ती में पंजाब के गुरप्रीत को बाई फाल चित किया। जिसने 2014 के एशियन गेम में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वहीं 66 किलोग्राम भार वर्ग में नवीन ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जो छत्रसाल स्टेडियम में हाल में कुश्ती का अभ्यास करता है। इनके स्वर्ण पदक जीतने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इससे पहले यमुनानगर में आयोजित हरियाणा अंतर्गत अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता में भी पहलवानों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। सीनियर 76 किलोग्राम भार वर्ग में प्रदीप ने कांस्य पदक, अंडर-18 में 76 किलोग्राम भार वर्ग में सचिन ने स्वर्ण पदक, 50 किलोग्राम भार वर्ग में महेश ने रजत पदक व अंडर-16 में रिंकू ने कांस्य पदक हासिल किया। अखाड़े में पहुंचने पर संचालक आर्य वीरेन्द्र, साई कोच ओपी दहिया, राजू दलाल, अजित सिंह, तेजपाल दलाल, प्रमोद आर्य, अशोक शास्त्री, राज सिंह आर्य, अजेन्द्र, पवन आर्य और अखाड़े के सभी पहलवानों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।