धूम्रपान से होता है हृदय रोग का खतरा : डॉ. अजय
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : शहर के संजीवनी अस्पताल में हृदय रोग पर शिविर लगाया गया। इसमें 200 लोगों की निश्शुल्क जाच की गई। साथ ही उन्हे हृदय रोगों से बचने के उपाय भी सुझाये गए।
कैंप के दौरान कई तरह की जाच भी निश्शुल्क की गई। ऐसे में लोगों ने भी अपनी जाच कराने में उत्साह दिखाया। लोगों की जाच हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश गोयल व डॉ. अजय अग्रवाल ने की। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि हृदय रोग पहले भी होते रहे है मगर लोगों को इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। आजकल हृदय रोग कम उम्र में ही लोगों को अपनी चपेट में लेने लगा है। इसका मुख्य कारण धूम्रपान करना और आरामदायक जीवन शैली का न होना है। यदि हृदय रोग को लेकर समय पर जाच की जाए तो इससे बचा जा सकता है। देश में जितनी मौत होती है उनमें सबसे ज्यादा कारण हृदयाघात ही होता है। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, धूम्रपान और वंशानुगत कारणों से यह रोग होता है। यदि इसके बारे में जानकारी रखी जाए और समय पर इलाज किया जाए तो काफी हद तक हृदय रोग से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि हृदय घात होने के बाद एनजीओ प्लास्टी से इसका 100 प्रतिशत इलाज संभव है और यह सुविधा है भी। फिर भी लोगों को जागरूक रहना चाहिए। वहीं डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि हृदयाघात की स्थिति में आमतौर पर सीने या बाह में दर्द व दबाव महसूस होना, अत्यधिक पसीना आना, चक्कर आना, उल्टी आना और जी मिचलाना जैसे लक्षण हो सकते है। इनमें से किसी भी लक्षण की अनदेखी करना ठीक नहीं और तुरत विशेषज्ञ की राय लेनी चाहिए। वहीं अस्पताल के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, डायरेक्टर डॉ. मनीष शर्मा व कैंप सुपरवाइजर विक्की शर्मा ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाएगा।